13. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी

संयुक्त राष्ट्र संघ की सभा में भाग लेना अपने- आपमें गौरव का अवसर होता है। इसमें शामिल होने वाले सदस्य अपने साथ-साथ अपने राष्ट्र का नाम भी रोशन करते हैं।

भारत की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस मंच से दुनिया से योग दिवस मनाने का आह्वान किया। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस सभा को हिंदी में संबोधित कर विश्व स्तर पर हमारी राजभाषा का सम्मान बढ़ाया।

एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी को सन 1966 में इसी मंच पर संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करने का सुअवसर मिला। इनकी प्रस्तुति ने ऐसा समाँ बाँधा कि सुनने वाले मुग्ध हो गए। ये पहली भारतीय महिला थीं, जिन्होंने इस मंच पर प्रस्तुति दी।

16 सितंबर, 1916 को तमिलनाडु के मदुरै शहर में इनका जन्म हुआ। इनका पूरा नाम मदुरै षण्मुखवडिवु सुब्बुलक्ष्मी था। शास्त्रीय संगीत की दुनिया में ये एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के नाम से प्रसिद्ध हैं।

बचपन से ही संगीत के प्रति इनका लगाव था। छोटी उम्र में ही इन्होंने संगीत की शिक्षा ग्रहण की। मात्र दस वर्ष की आयु में इन्होंने अपना पहला डिस्क रिकॉर्ड किया।

इन्होंने शेम्पंगुडी श्रीनिवास अय्यर एवं पंडित नारायणराव व्यास से कर्नाटक एवं हिंदुस्तानी संगीत में उच्च शिक्षा प्राप्त की। इन्होंने कई फ़िल्मों में अभिनय भी किया। मलयालम, पंजाबी और भारत की अनेक भाषाओं में इन्होंने गीत रिकॉर्ड किए। सन 1945 में फ़िल्म ‘मीरा’ में इनकी भूमिका यादगार रही। फ़िल्म मीरा के लिए इन्होंने मीरा के कई प्रसिद्ध भजन गाए। उनमें से एक भजन जिन्हें सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो जाते हैं, उसके बोल हैं—

हरि तुम हरो जनन की पीर।

द्रोपदी की लाज राखी, तुरत बढ़ायो चीर।

भक्त कारण रूप नरहरि, धर्यो आप सरीर।

हिरनाकुश को मार दीन्हों, धर्यो नाहिन धीर।

बढ़तो गजराज राख्यो, कियो बाहर नीर।

दासी मीरा लाल गिरिधर, दुख जहाँ तहाँ पीर ॥

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सुब्बुलक्ष्मी के स्वर में यह भजन काफ़ी पसंद आया। उनके ही शब्दों में, “अगर सुब्बुलक्ष्मी मीरा के इस भजन को गाने के बजाय बोल भी दें, तब भी उनको वह भजन किसी और के गाने से अधिक सुरीला लगेगा।”

लता मंगेशकर ने उन्हें ‘तपस्विनी’ और उस्ताद बड़े गुलाम अली खाँ ने ‘सुस्वरलक्ष्मी’ कहा।

एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी पहली महिला थीं जिन्हें कर्नाटक संगीत का सर्वोत्तम पुरस्कार संगीत कलानिधि प्राप्त हुआ। देश-विदेश के कई पुरस्कारों से इन्हें नवाजा गया। इनमें पद्मभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, संगीत कलानिधि, रमन मैग्सेसे अवॉर्ड, पद्म-विभूषण, कालीदास सम्मान, इंदिरा गांधी अवॉर्ड आदि प्रमुख हैं। इन्हें भारत के सर्वोत्तम नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया गया।

88 वर्ष की उम्र में 11 दिसंबर, 2004 को शास्त्रीय संगीत की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी हम सबका साथ छोड़ गईं। संगीत के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान को सदियों तक याद किया जाएगा।

अभ्यास Exercises

 

शब्दार्थ word meaning

गौरव – प्रतिष्ठा dignity/proud

राष्ट्रभाषा – राष्ट्र की भाषा national language

उच्च शिक्षा – विशेष शिक्षा higher education

सुरीला – मधुर melodious

पुरस्कार – मौका award

अवसर  – मौका opportunity

प्रसिद्ध –  विख्यात famous

श्रोतागण – सुनने वाले audience

योगदान – सहयोग करना contribution

सदियों – बहुत पहले centuries

पाठ से…

 

1. सही विकल्प चुनिए Choose the correct option-

क. संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच से योग दिवस मनाने का आह्वान किसने किया ?

  • अटल बिहारी वाजपेयी ने
  • नरेंद्र मोदी ने
  • एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी ने
  • लता मंगेशकर ने
 

ख. किस फ़िल्म में सुब्बुलक्ष्मी की भूमिका यादगार रही?

  • मीरा
  • आरती
  • सेवासदन
  • द वाइफ़
 

ग. सुब्बुलक्ष्मी को ‘तपस्विनी’ किसने कहा ?

  • गुलाम अली खाँ
  • महात्मा गांधी
  • लता मंगेशकर
  • किशोरी आमोनकर
 

2. सही शब्दों से वाक्य पूरे कीजिए Complete the sentences with the correct words-

सुब्बुलक्ष्मी, नारायणराव व्यास, अटल बिहारी वाजपेयी, संयुक्त राष्ट्र संघ, श्रीनिवास अय्यर

क. अटल बिहारी वाजपेयी  ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सभा को हिंदी में संबोधित किया।

ख. सुब्बुलक्ष्मी ने नारायणराव व्यास एवं श्रीनिवास अय्यर से कर्नाटक एवं हिंदुस्तानी संगीत में उच्च शिक्षा प्राप्त की।

ग. फ़िल्म मीरा के लिए सुब्बुलक्ष्मी ने कई प्रसिद्ध भजन गाए।

घ. संयुक्त राष्ट्र संघ  में सुब्बुलक्ष्मी ने अपने संगीत से ऐसा समाँ बाँधा कि सुनने वाले मंत्रमुग्ध हो गए।

3.पाठ के आधार पर मिलान कीजिए Match the following according to the lesson-

जन्म                                          1945  (3)

स्वर्गवास                                    1966  (4)

फ़िल्म मीरा में अभिनय              2004 (2)

संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रस्तुति          1916  (1)

4. इन प्रश्नों के उत्तर दीजिए Answer these questions-

मौखिक (Oral)

क. श्रोतागण को मंत्रमुग्ध करने वाली ‘मीरा’ फ़िल्म के भजन सुनाइए।

ख. कर्नाटक संगीत का सर्वोत्तम पुरस्कार कौन-सा है ?

लिखित (Written)

क. राष्ट्रभाषा का सम्मान किसने और कैसे बढ़ाया ?

ख. महात्मा गांधी ने सुब्बुलक्ष्मी द्वारा ‘मीरा’ फ़िल्म में गाए भजन के लिए क्या कहा ?

ग. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी को किन-किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया?